Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeदेशफार्मा प्लांट विस्फोट में अब तक 34 की मौत; CM रेड्डी घटनास्थल...

फार्मा प्लांट विस्फोट में अब तक 34 की मौत; CM रेड्डी घटनास्थल का दौरा करेंगे

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां अब भी बचाव और राहत कार्य जारी है।

पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने मंगलवार सुबह पीटीआई को बताया कि मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मंगलवार सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। फार्मा कंपनी में सोमवार को हुई घातक दुर्घटना के पीछे केमिकल रिएक्शन एक बड़ी वजह हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल ब्लेंड्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए जानी जाती है।

Our Best Partners: posido casino fishing frenzy free spins https://slot-pgsoft.com/gemstones-gold/ robo fortune tiger https://uusinnettikasinot.com/ como burlar o jogo mines kasinoita ilman rekisteröitymistä jogo online mines spinz https://luckyjetslots.com/ky/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments