Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनहानिया-दिलजीत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कर...

हानिया-दिलजीत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कर ली इतनी तगड़ी कमाई

27 जून को दिलजीत दोसांझ अपनी हिट फ्रेंचाइजी सरदार जी की तीसरी कड़ी (Sardaar Ji 3) लेकर सिनेमाघरों में लौटे। दर्शक लंबे समय से अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब यह थिएटर्स में आई तो भारतीय ऑडियंस को बड़ा झटका लगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि सरदार जी 3 को भारत में नहीं बल्कि सिर्फ विदेशों में रिलीज किया गया। इसकी वजह थीं फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir)। पाक एक्ट्रेस के फिल्म में आने से खूब बवाल मचा हुआ है। हालांकि, विदेशी बाजार में सरदार जी 3 पर विवाद का कोई असर नहीं पड़ा है।

सरदार जी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जी हां, विदेशों में सरदार जी 3 जमकर नोट छाप रही है। हाल ही में, दिलजीत दोसांझ ने अपनी पंजाबी फिल्म के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। अभिनेता के पोस्ट के मुताबिक, सरदार जी 3 ने दो दिन में ओवरसीज मार्केट में 11.03 ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

दूसरे दिन बढ़ी सरदार जी 3 की कमाई
ओवरसीज में सरदार जी 3 की ओपनिंग भले ही सुस्त रही, लेकिन दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म का फर्स्ट डे का कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये था, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई है जहां यह अच्छा कलेक्शन कर रही है।

सरदार जी 3 की कास्ट-कहानी
सरदार जी 3 एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है जिसमें दिलजीत दोसांझ और हानिया के अलावा नीरू बाजवा (Neeru Bajwa), गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जग्गी और उसकी घोस्ट फ्रेंड पिंकी की है जो लंदन के एक हवेली से भूत भगाने के लिए आते हैं। सरदार जी 3 के बाद दिलजीत पंजाब 95 (Punjab 95) और सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 (Border 2) में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments