Friday, March 13, 2026
Google search engine
Homeदेशकांवड़ यात्रा और बदले नाम! इस ‘खेल’ पर बाबा रामदेव का बड़ा...

कांवड़ यात्रा और बदले नाम! इस ‘खेल’ पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘ये गलत है

अगले हफ्ते से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा से पहले ढाबों और होटलों के नाम बदलने के विवाद पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रथा को “व्यावहारिक और धार्मिक रूप से गलत” बताते हुए कहा कि सभी मुसलमानों के पूर्वज भी हिंदू हैं, इसलिए उन्हें नाम बदलने की कोई जरूरत नहीं है।

बाबा रामदेव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, जैसे रामदेव को हिंदू होने पर गर्व है, वैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने मुस्लिम होने पर गर्व होना चाहिए। सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही हैं। इसलिए नाम छिपाने में कुछ नहीं रखा है। नाम बताना चाहिए, अगर किसी की मर्जी होगी तो वो खाना खाने आएगा, इसलिए नाम छिपाना न मजहब की दृष्टि से उचित है, न धार्मिक स्थिति और न व्यवहारिक दृष्टि से उचित है।

उन्होंने कहा कि सबको अपने-अपने मातृवंश और मजहब पर गौरव होना चाहिए। मुस्लिम भाइयों को किसी तरह से भी अपना मजहब नहीं छिपाना चाहिए।

योग गुरु रामदेव बाबा ने कांवड़ यात्रियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा, कांवड़ लेकर चलने वाले लोग भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं। भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक हैं और सनातन धर्म के सबसे बड़े देवताओं में से एक ‘आदि योगी’ हैं। इसलिए शिव भक्तों को संयम और धैर्य का परिचय देना चाहिए। अगर किसी को बीड़ी-सिगरेट, शराब पीने या भांग जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने की लत है तो उन्हें इस बार कांवड़ लेकर चलते समय भगवान भोलेनाथ को अपनी सारी बुराइयां अर्पित करनी चाहिए। उन्हें व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए।

‘भाषा विवाद’ पर योग गुरु ने कहा, भाषा और अलग-अलग जाति के आधार पर हम हिंदू लड़ते हैं तो उससे हिंदू एकता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर आंच आती है। इसलिए हम सबको भारतवासी होकर एकजुट रहना चाहिए। हमारी एकता में ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता अक्षुण्य रहेगी।

उन्होंने आगे कहा, हिंदुत्व का जो मूल दर्शन है, हमें उसे ही समझना है। हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं। भाषाएं अलग हो सकती हैं, रीति-रिवाज भिन्न हो सकते हैं और जाति-वर्ग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन अभेद दृष्टि को ही हमने जीया है और यही हिंदुत्व है। वेद भी यही कहते हैं।

Partners: lemon casino jak wypłacić pieniądze casinozer lemon casino stelario. nine casino https://lemoncasinode.com/ https://ninecasinoceske.com/ legzo https://amunra77.com/ https://fr-casinozer.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments