Thursday, October 15, 2026
Google search engine
Homeदेशचुनाव आयोग के खिलाफ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट...

चुनाव आयोग के खिलाफ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, इस आदेश को दी चुनौती

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महुआ मोइत्रा ने ECI के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें बिहार में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी विशेष पुनरीक्षण की बात कही गई है।

TMC MP Mahua Moitra knocked the door of Supreme Court against the Election Commission, challenged this order : याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश पर तत्काल रोक लगाए और ECI को निर्देश दे कि वो देश के बाकी राज्यों में भी ऐसा कोई आदेश ना जारी करे। महुआ मोइत्रा का आरोप है कि यह आदेश मनमाना, असंवैधानिक और गरीबों, महिलाओं और प्रवासी मतदाताओं को वोटिंग प्रक्रिया से बाहर करने वाला है।

हालही में महुआ मोइत्रा उस वक्त चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने पूर्व बीजद सांसद और सीनियर वकील पिनाकी मिश्रा के साथ बर्लिन में शादी की थी। इसके अलावा वह तब भी चर्चा में थीं, जब कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए बहुत कुछ ऐसा कह दिया जो विवादास्पद है। बनर्जी ने कहा कि महुआ मोइत्रा नई-नई शादी कर हनीमून पर गईं थीं और जल्द ही अपने हनीमून से लौटी हैं और आते ही उन्होंने मेरे ऊपर हमला बोल दिया है। उन्होंने महुआ पर “एक परिवार को तोड़ने” का भी आरोप लगाया। महुआ मोइत्रा एक भारतीय राजनेता और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख नेता हैं। वे पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments