Friday, November 6, 2026
Google search engine
Homepunjabबाग़बानी विभाग द्वारा करवाये गये राज्य स्तरीय नाशपाती मुकाबले में अमृतसर के...

बाग़बानी विभाग द्वारा करवाये गये राज्य स्तरीय नाशपाती मुकाबले में अमृतसर के किसानों ने मारी बाज़ी

बाग़बानी विभाग द्वारा ज़िला अमृतसर में महाराजा फार्म में दो दिवसीय राज्य स्तरीय नाशपाती का शो और सैमीनार लगाया गया, जिसमें रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता संग्रामी और बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए और इस शो का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने किसानों को संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब सरकार राज्य के बाग़बानी क्षेत्र का विकास करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह नाशपती मुकाबला भी इन प्रयासों का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले, प्रदर्शनियां, सैमीनार जहाँ किसानों की जानकारी बढ़ाते हैं, वहीं उनके व्यापारिक सम्बन्ध भी बनते हैं जोकि किसानों की आय बढ़ाने में अच्छा योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार इस बार किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुँचाने में कामयाब रही है और इससे राज्य के बाग़बानी क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन मिला है। इस मौके पर बाग़बानों द्वारा उनको पेश आ रही मुश्किलों को बाग़बानी मंत्री और डायरैक्टर बाग़बानी के संज्ञान में लाया गया जिसका उनकी तरफ से जल्द निपटारा करने का भरोसा दिया गया।

इसके इलावा डिप्टी डायरैक्टर बाग़बानी, अमृतसर श्री तजिन्दर सिंह संधू द्वारा समागम सम्बन्धी बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों से बाग़बानों द्वारा बढ़िया मानक और उच्च गुणवत्ता के नाशपाती फल और फलों से तैयार फल पदार्थों की 714 रखी ऐंट्रियों का मुकाबला करवाया गया और विजेताओं को पहले और दूसरे दर्जे के इनाम मुख्य मेहमान द्वारा दिए गए। इस मुकाबले में ज़िला अमृतसर 28 इनाम प्राप्त करके पहले नंबर पर रहा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ भी लगाईं गई और बाग़बानों को नाशपाती की काश्त और मंडीकरण के बारे पी.ए.यू. लुधियाना से आए माहिरों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इस मौके पर समागम में एस.डी.एम. स. गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, सहायक डायरैक्टर बाग़बानी श्री जतिन्दर सिंह संधू, सुखपाल सिंह, हरविन्दर सिंह, तेजबीर सिंह, किरनबीर कौर, हरप्रीत कौर (सभी बाग़बानी विकास अधिकारी) और मनीस्टीरियल और फील्ड स्टाफ ने समागम को कामयाब करने में अहम योगदान डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments