पंजाब के जीरकपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग किए गए है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बर्थडे पार्टी में लोगों की काफी भीड़ थी। जिनमें महिलाएं भी मौजूद थीं।
पुलिस ने फायरिंग करने वाले और होटल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि उसके पास पिस्टल लाइसेंसी थीं या अवैध, इसके बारे में भी जांच की जा रही है। दरअसल, लोग हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के बैन हुए गाने ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ पर नाच रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि बर्थडे का केक काटते वक्त एक व्यक्ति स्टेज पर आता है। फिर वह पहले एक पिस्टल से 3 बार हवाई फायर करता है। फिर दूसरे हाथ पर पकड़ी पिस्टल को उठाकर एक फायर करता है।


