Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homeदेशमहज 20 मिनट चली लोकसभा की कार्रवाई…, सांसदों के भारी हंगामे पर...

महज 20 मिनट चली लोकसभा की कार्रवाई…, सांसदों के भारी हंगामे पर सपा सांसद से जानिए क्या बोले स्पीकर बिरला

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने मीडिया को मॉनसून सत्र से पहले संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र भी किया। इस बार का सत्र की शुरुआत होते ही हंगामा होने लगा।

लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को समझाने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के सांसदों के अपने आसन के पास खड़े होने पर बिरला ने सपा सांसद अखिलेश यादव से अपील की कि वे अपने सांसदों को समझाएं। स्पीकर ने कहा,’अखिलेश जी, इनको बिठाइए..’ बिरला ने विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे पर कहा कि सरकार प्रश्नकाल के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देगी।

लोकसभा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग के लिए हंगामा कर रहा है, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप जिस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं वो प्रश्नकाल के बाद होगा। नियमों के हिसाब से ही चर्चा होगी।

Partners: smokace wazamba lemon casino nine casino https://f1kasino.com/ stelario verde casino https://ninecasinoespanol.com/ unique casino wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments