Friday, November 6, 2026
Google search engine
Homepunjabआढतियों के लिए राहत: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार...

आढतियों के लिए राहत: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मंडियों में प्लाटों और दुकानों के बकाए के लिए जल्द लायेगी ओटीऐस स्कीम

राज्य के आढ़तियों बड़ी राहत पहुँचाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर की अनाज मंडियों में आढ़तियों को अलॉट दुकानों और प्लाटों पर ब्याज और जुर्माने के बोझ को घटाने के लिए एकमुश्त- निपटारा (ओटीऐस) नीति लेकर आयेगी। यह ऐलान कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया।

बताने योग्य है कि स. गुरमीत सिंह खुड्डियां धान और अन्य खरीफ फसलों की खरीद को और ज्यादा सुचारू बनाने के लिए गठित मंत्री समूह के प्रमुख हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड की ओ.टी.एस. स्कीम के साथ बड़ी संख्या आढ़तियों को लाभ होने की उम्मीद है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और पंजाब में कृषि क्षेत्र के समूचे विकास में योगदान पड़ेगा।

इस अवसर पर उपस्थित आढ़तियों ने बताया कि मंडियों में फसल लोडिंग की दरों में कई वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने इसमें वृद्धि की मांग की, जिस पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खरीफ फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया है, जिसमें कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड़ियां चेयरमैन हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क, परिवहन मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल इसके सदस्य के रूप में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments