Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में भारी बारिश का ALERT, भाखड़ा डैम के खोले गए दो...

पंजाब में भारी बारिश का ALERT, भाखड़ा डैम के खोले गए दो गेट, इमरजेंसी नंबर जारी

पंजाब और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच भाखड़ा बांध प्रबंधन ने सतलुज नदी में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के दो गेट खोल दिए गए है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अधिकारियों के अनुसार, जलाशय में पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। सुरक्षा को देखते हुए गेट खोले गए हैं। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, भाखड़ा बांध का वाटर लैवल 1668.57 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1680 फी से तकरीबन 11 फीट ही नीचे है। हालांकि सतलुज में अभी हालात सामान्य बने हुए हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश के बाद रणजीत सागर डैम में जलस्तर खतरे के निशान 527 मीटर पर पहुंच गया है। जिसके चलते अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं, रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है और पठानकोट से अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। इससे नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है, जो निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, पटियाला, रूपनगर, एस.बी.एस. नगर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments