Friday, March 13, 2026
Google search engine
Homepunjabराज्यसभा सदस्य और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित...

राज्यसभा सदस्य और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के साथ डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ डेरा बाबा नानक के विधायक श्री गुरदीप सिंह रंधावा, अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, एस.एस.पी. बटाला जनाब सोहेल कासिम मीर, जिला योजना समिति के नवनियुक्त चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान जोबन रंधावा, नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर के चेयरमैन श्री राजीव शर्मा भी मौजूद थे।

राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज सुबह सबसे पहले गांव शाहपुर जाजन की पत्ती रामपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरी ट्रॉलियों को रवाना किया। इसके उपरांत उन्होंने डेरा बाबा नानक क्षेत्र और श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि पंजाब के कई क्षेत्र गंभीर बाढ़ की चपेट में हैं और किसानों की फसलों, पशुओं समेत आम लोगों का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक पंजाब के लिए कोई विशेष राहत पैकेज घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तालिबान शासित अफगानिस्तान की तो मदद कर रही है, लेकिन हिंदुस्तान की नहीं। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अफगानिस्तान को तो तुरंत राहत सामग्री भेजी गई, लेकिन बाढ़ प्रभावित पंजाब को वित्तीय और मानवीय सहायता देने में देरी क्यों की जा रही है। श्री संजय सिंह ने कहा कि कल ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज चौहान पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भी पंजाब को कोई राहत देने का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री इतने दिनों बाद भी केवल रिपोर्ट की बात न करें बल्कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक बंद कर इस कठिन घड़ी में उसका साथ देना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के इस संकट में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ है और इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पूरी मशीनरी अपनी पूरी क्षमता के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगी हुई है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, श्री मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार के सभी मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जहां जमीनी स्तर पर हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं, वहीं राहत और बचाव कार्यों में भी अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सभी वालंटियर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता में बड़ा योगदान दिया जा रहा है, जिसके लिए पंजाब सरकार उनकी आभारी है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब, जिसने लगातार देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक ताकत में योगदान दिया है, उसे कठिन समय में केंद्र सरकार से तुरंत और पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि पंजाब कई दिनों से बाढ़ में डूबा हुआ है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लोगों की कोई मदद नहीं की।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. लागू की है, उस दौरान राज्य को 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान जी.एस.टी. के कारण हो चुका है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) और मार्केट विकास फंड (एम.डी.एफ.) के पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये जानबूझकर रोक रखे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के हक का पैसा तो जारी करना दूर, बल्कि केंद्र ने 15 दिन पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंजाब के 828 करोड़ रुपये भी रद्द कर दिए। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए टैक्स का पैसा है और पंजाब का इस पर पूरा हक है। श्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बिना किसी देरी के पंजाब का रोका गया पैसा जारी करे और पंजाब में बाढ़ के प्रभाव को कम करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दे।

Partners: verde casino. lemon casino wazamba 77 verde casino nine casino https://lemoncasinomagyar.com/ https://posido-fi.com/ nine casino https://legzo77.com/ https://amunra77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments