Tuesday, November 10, 2026
Google search engine
Homepunjabमान कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, सीएम की तबीयत खराब

मान कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, सीएम की तबीयत खराब

मान सरकार की शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ठीक नहीं है और सूत्रों की मानें तो उन्हें तेज बुखार है। सीएम मान के बीमार होने की खबर कल सामने आई थी जिसके बाद उनके कल के दाैरे रद्द कर दिए गए थे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल मुख्यमंत्री आवास जाकर उनका हालचाल भी पूछा था। आज की बैठक में बाढ़ राहत कार्यों पर विचार-विमर्श होना था। फिलहाल बैठक की अगली तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको ये भी बता दें कि इस समय पंजाब के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री मान रोजाना ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments