Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरत्योहारों से पहले यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 3 अमृत भारत...

त्योहारों से पहले यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 3 अमृत भारत और 4 पैसेंजर ट्रेनें शुरू; जानें पूरा रूट

आगामी दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार को 7 नई ट्रेनों की बड़ी सौगात दी है। आज पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर आसान, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, बिहार की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार। आज बिहारवासियों को 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली है जिसमें 3 अमृत भारत ट्रेनें और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का रेल बजट, जो पहले मात्र ₹1,000 करोड़ हुआ करता था, आज 10 गुना बढ़कर ₹10,000 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के समग्र विकास के लिए पीएम मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

नई ट्रेनों की पूरी जानकारी

तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

* गाड़ी सं. 15293/15294 (मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली): यह साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर और काजीपेट के रास्ते चलेगी।

* गाड़ी सं. 19623/19624 (मदार-दरभंगा): यह साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और जयपुर के रास्ते चलेगी।

* गाड़ी सं. 15133/15134 (छपरा-आनंद विहार): यह अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी और सिवान, थावे, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ) और कानपुर के रास्ते आनंद विहार पहुंचेगी।

चार नई पैसेंजर ट्रेनें (सप्ताह में 6 दिन):

* गाड़ी सं. 75271/75272 (नवादा-पटना-नवादा डेमू): यह ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा, बिहार शरीफ, और पुनपुन के रास्ते चलेगी।

* गाड़ी सं. 75273/75274 (इसलामपुर-पटना-इसलामपुर डेमू): यह ट्रेन पुनपुर, दनियावां और हिलसा के रास्ते चलेगी।

* गाड़ी सं. 53201/53202 (पटना-बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर): यह ट्रेन दानापुर और आरा के रास्ते चलेगी।

* गाड़ी सं. 53203/53204 (झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर): यह ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा और फतुहा के रास्ते चलेगी।

Partners: astropay online casinos pokersider med dansk licens spil uden om rofus udenlandske casino funky time live najbolji astropay kazino crazy time con soldi finti casino ohne kreditkarte erfahrungen 0x.bet Casino mga kasinot
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments