Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशचिकन मांगने पर भड़की मां, 7 साल के बेटे को बेलन से...

चिकन मांगने पर भड़की मां, 7 साल के बेटे को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला; बेटी की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने कथित तौर पर अपने सात साल के बेटे की बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी और अपनी दस वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। इस क्रूर हमले की शुरुआती वजह बेटे द्वारा खाने के लिए चिकन मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने एक समाचार एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला की पहचान 40 वर्षीय पल्लवी धुम्ड़े के रूप में हुई है। मृत बच्चे की पहचान सात वर्षीय चिन्मय धुम्ड़े के रूप में की गई है। हमले में गंभीर रूप से घायल उसकी 10 वर्षीय बहन का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें काशीपाड़ा इलाके के एक फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस स्टेशन, स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और उप-विभागीय अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि पल्लवी धुम्ड़े ने अपने बेटे चिन्मय को चपाती बनाने वाले बेलन से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने उसी बेलन से अपनी बेटी पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस इस क्रूर हमले के पीछे के मकसद की गहनता से जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बेटा जब चिकन खाने की जिद करने लगा तो मां गुस्से में आपा खो बैठी और उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया।”

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है।

Partners: amunra smokace amunra stelario how to win at casino https://fr-casinozer.com/ unique casino https://stelario-de.com/ smokace legzo unique casino spam
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments