Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब स्वच्छ, पर्यावरण हितैषी और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के...

पंजाब स्वच्छ, पर्यावरण हितैषी और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इन्वेस्ट पंजाब के सहयोग से चंडीगढ़ में नवीकरणीय बिजली डेवलपर्स की बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य पी.एस.पी.सी.एल. के आने वाले सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा निविदाओं में प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की लगभग 30 अग्रणी कंपनियों और डेवलपर्स ने भाग लिया।

पी.एस.पी.सी.एल ., इन्वेस्ट पंजाब और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर हिस्सेदारकों के साथ विस्तारपूर्वक बातचीत की। उन्होंने डेवलपर्स को पंजाब की प्रगतिशील नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों, निवेश सुविधा प्रक्रियाओं और पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा खरीद के लिए पी.एस.पी.सी.एल योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

सत्र के दौरान, पी.एस.पी.सी.एल. ने अपने आगामी बोली कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें निजी डेवलपर्स के लिए सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने के आने वाले अवसरों का विवरण दिया गया। इन पहलों का उद्देश्य राज्य को अपने रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन (आर पी ओ) लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

बैठक में एक इंटरएक्टिव सत्र भी हुआ जिसमें डेवलपर्स ने अपने विचार साझा किए और पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने तथा व्यापार में आसानी बढ़ाने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

अन्य मुद्दों के साथ साथ डेवलपर्स ने टेंडरों में सीलिंग टैरिफ लगाने और ट्रांसमिशन लाइनों के सर्वेक्षण में पी.एस.पी.सी.एल:/ पीएसटीसीएल. द्वारा लगने वाले लंबे

Partners: nine casino review winnerz lemon casino unique casino stelario https://verdecasinolt.com/ lemon casino 6 nine casino https://legzo77.com/ nine casino promo code 2024
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments