Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homepunjabअमृतसर में 15 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ किशोर समेत सात गिरफ्तार

अमृतसर में 15 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ किशोर समेत सात गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें एक किशोर सहित सात गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 15 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किये गये हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अमृतसर के फकीर सिंह कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह उर्फ सिमा (30) और अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी (23), अमृतसर ग्रामीण के कक्कड़ गांव निवासी बलविंदर सिंह उर्फ काका (26), गुरदेव सिंह (40), करणप्रीत सिंह (19) और हरमन सिंह (19) और एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में नौ 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और छह .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे और पूरे पंजाब में अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का खुलासा और उसे ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इसके आगे और पीछे के संबंध भी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि एक किशोर, जो पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में था और अपने गांव की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट होने के कारण पंजाब के भीतर आगे की डिलीवरी के लिए खेप उठा रहा था। उसे पहले दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि किशोर से पूछताछ के आधार पर, शमशेर सिंह और अमनदीप सिंह को एक ग्लॉक सहित तीन पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ये दोनों किशोर को हथियार पहुंचाने में मदद कर रहे थे। तकनीकी और फोरेंसिक सुरागों के आधार पर, आरोपी बलविंदर सिंह को दो ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि नाबालिग के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के दौरान गुरदेव सिंह की भूमिका भी सामने आई। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए एक ही पाकिस्तान स्थित हैंडलर से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि हैंडलर के निर्देश पर, वे अपने स्थानीय साथियों के ज़रिए हथियार बांटते थे।

उन्होंने बताया कि बाद में की गयी जांच के दौरान, इस गिरोह के मुख्य संचालक गुरदेव सिंह को करणप्रीत सिंह और हरमन सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया और गुरदेव के पास से कुल छह ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

Partners: https://amunraitalia.com/ nine casino legzo lemon casino librabet lemon casino lemon casino https://amunrafr.com/ stelario https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments