पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की महिलाओं को अगले बजट से 1000 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा। यह घोषणा उन्होंने तरनतारन में आयोजित एक चुनावी रोड शो के दौरान की। मुख्यमंत्री मान यहां आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए CM ने इस बहुप्रतीक्षित गारंटी को पूरा करने का आश्वासन दिया।
CM मान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, पहले बिजली के बिल माफ किए हैं, स्कूलों की फीस में कमी से परिवारों की लगभग 5 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। युवाओं को नौकरियां भी दी गई हैं। उन्होंने आगे कहा, पंजाब को चलाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमने माताओं-बहनों से वादा किया था कि 1000 रुपए देंगे। अगले बजट में यह वादा पूरा करेंगे। पांच साल में किए गए सभी वादे हम निभाकर दिखाएंगे।
अपने संबोधन में CM ने अकाली दल की सांसद हरसिमरत बादल के एक बयान पर तंज करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष के बयानों की परवाह नहीं करती।


