Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabभारी विरोध और मान सरकार की चेतावनी के बाद केंद्र का यू-टर्न,...

भारी विरोध और मान सरकार की चेतावनी के बाद केंद्र का यू-टर्न, पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट/सिंडिकेट भंग करने का नोटिफिकेशन रद्द

केंद्र सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने वाला अपना विवादास्पद फैसला वापस ले लिया है। भारी विरोध के बाद सरकार ने इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है।

पिछले कई दिनों से केंद्र के इस फैसले का स्टूडेंट यूनियन और कई नेता पुरजोर विरोध कर रहे थे, जिसके बाद केंद्र को यह कदम उठाना पड़ा।
यह फैसला ठीक उस वक्त आया, जब पंजाब सरकार ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया था।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ही ‘एक्स’ (X) हैंडल पर पोस्ट डालकर कहा था कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को असंवैधानिक रूप से भंग करने और अधिसूचना जारी करने के खिलाफ पंजाब सरकार उच्च न्यायालय (High Court) जाएगी। इस घोषणा के कुछ ही देर बाद केंद्र द्वारा नोटिफिकेशन रद्द करने की खबर सामने आई।

Our Best Partners: vedonlyönti bonus kierrätys brite kasinot zimpler go kasinot lucky jet registration ক্রেজি টাইম ক্যাসিনো turvallinen kasino https://slot-pgsoft.com/futebol-fever/ luotettavat suomalaiset nettikasinot https://crazytime-tracker.com/demo/ https://vironlisenssikasinot.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments