Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली में सड़क सफाई का महाअभियान, प्रदूषण नियंत्रण को नई गति मिली

दिल्ली में सड़क सफाई का महाअभियान, प्रदूषण नियंत्रण को नई गति मिली

राजधानी के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रेखा सरकार लगातार गंभीर व प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी ने पीडब्ल्यूडी के अधीन सभी सड़कों की 200 मेंटेनेंस वैन से गहराई से सफाई शुरू कर दी गई है। इस प्रभावी कार्य में सड़क क्षेत्र से मलबा हटाना, गड्ढों को प्राथमिकता से भरना, सड़क संकेतों की मरम्मत व सुधार व अन्य कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस अभियान के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं, साथ ही संबंधित अफसरों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बेहद गंभीर है और इस मसले में कोई भी कोताही बरती नहीं जाएगी। इस कार्य के अलावा पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लगे पेड़ों की छंटाई के लिए भी अलग से मेंटेनेंस वैन लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास चल रहे हैं और इसके लिए सभी विभागों के बीच व्यावहारिक समन्वय चल रहा है। इस अभियान में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है, साथ ही प्रदूषण के ‘हॉट स्पॉट’ को सामान्य बनाने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी सड़कों की गहन सफाई और धूल नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सभी सड़कों की राइट ऑफ वे (Right of Way) क्षेत्र में गहराई से सफाई की जा रही है। इसके लिए 200 मेंटेनेंस वैनों को और भी गहन कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक वैन प्रतिदिन कम से कम 200 मीटर सड़क की गहन सफाई कर रही है। इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को इन वैनों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी की 1400 किलोमीटर पीडब्ल्यूडी सड़कों पर यह कार्य तेज गति से चल रहा है। मेंटेनेंस वैन से सफाई के साथ-साथ जो कार्य किए जा रहे हैं, उनमें सड़कों के राइट ऑफ वे क्षेत्र में धूल हटाना तथा कर्ब चैनल और बेल माउथ आदि की सफाई, सड़क क्षेत्र से मलबा हटाना और नियमित मलबा या कचरा डंपिंग की स्थिति में एमसीडी को सूचित करना, फुटपाथ की सफाई, गड्ढों की भराई को प्राथमिकता देना, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज की सामान्य मरम्मत, सड़क संकेतों की मरम्मत व सुधार, टूटे या गायब लाइट फिटिंग्स, खुली वायरिंग में सुधार शमिल है। प्रत्येक मेंटेनेंस वैन एक जेई/एई के अधीन कार्य करेगी और उनके कार्य की साप्ताहिक निगरानी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि यह सारा मार्य 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी सड़कों के किनारे लगे पेड़ों के भी रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए उद्यान विभाग में भी 60 मेंटेनेंस वैन अलग से लगाई गई हैं, जो पेड़ों की छंटाई आदि का काम कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़कों पर धूल और मलबे की सफाई व नियंत्रण से वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय सुधार लाने का लक्ष्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली की हवा साफ करने के लिए सरकार के सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह अभियान उसी दिशा में एक ठोस कदम है। अभियान के पूरा होने के बाद सभी सड़कों का रखरखाव नियमित रूप से किया जाएगा ताकि स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण स्थायी रूप से बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments