Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomepunjabIED में सिम कार्ड लगाकर BSF कैंप के बाहर किया था ब्लास्ट,...

IED में सिम कार्ड लगाकर BSF कैंप के बाहर किया था ब्लास्ट, जालंधर धमाके का आरोपी गिरफ्तार; पाकिस्तान में बैठा है आका

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने 5 मई को हुए IED ब्लास्ट केस में पुलिस ने मुख्यारोपी को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया मुख्य आरोपी पंजाब का ही रहने वाला है। इस मामले में अभी तक 17 के करीब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस ब्लास्ट मामले में एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने IED में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था। आरोपी ने उसी नंबर पर कॉल किया जिस से IED ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक IED  में इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी ने बॉर्डर एरिया में मौजूद किसी शख्स से लिया था।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी का हाथ है। इस मामले के तार ISI से जुड़े हैं। खुद डीजीपी पंजाब गौरव यादव भी पाकिस्तान का हाथ बता चुके हैं। सूत्रों के अनुसार आईएसआई के इशारे पर आतंकी साजिश का प्लान था।

वहीं ब्लास्ट मामले में पंजाब में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार देर रात तक जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी की है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए टच में थे। ब्लास्ट से लिंक को लेकर जालंधर पुलिस बीते दिनों नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज किए हैं।

Partners: amunra https://verdecasinoitalia.com/ nine casino verde casino unique casino https://uniquecasinoes.com/ https://fr-casinozer.com/ smokace https://legzo77.com/ unique casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments