पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा से राज्य के लगभग एक करोड़ बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 90 प्रतिशत परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। राज्य सरकार की इस योजना ने सामान्य, मध्यम वर्गीय, गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बिजली बिलों का बोझ कम किया है। इसके परिणामस्वरूप उनके मासिक बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।
आज पंजाब के लाखों परिवार राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। बिजली बिलों पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, घरेलू आवश्यकताओं तथा अन्य महत्वपूर्ण खर्चों पर कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, इस योजना का एक और महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव यह देखने को मिला है कि लोगों में बिजली के संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब बड़ी संख्या में परिवार अपनी मासिक बिजली खपत को 300 यूनिट के भीतर रखने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।
अनेक उपभोक्ता अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखते हैं, एलईडी बल्बों तथा कम ऊर्जा खपत वाले विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग कर रहे हैं और एयर कंडीशनर (ए.सी.), हीटर जैसे अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरणों का भी आवश्यकता एवं विवेक के अनुसार उपयोग कर रहे हैं।
इन प्रयासों का सीधा लाभ उन परिवारों को मिला है जिन्होंने अपनी मासिक बिजली खपत 300 यूनिट के भीतर बनाए रखी। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में उल्लेखनीय बचत हुई है। पंजाब सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के परिणामस्वरूप राज्य के लगभग 90 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता आज बिजली बिलों के आर्थिक बोझ से राहत प्राप्त कर चुके हैं। पंजाब सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना न केवल एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, बल्कि यह राज्य के परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा बिजली के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।


