Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeदेशदर्दनाक हादसा : प.बंगाल के तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7...

दर्दनाक हादसा : प.बंगाल के तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ में सोमवार सुबह एक प्राइवेट होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि होटल में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास तालाब के समीप स्थित बिदिशिनी होटल में सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। आग होटल की ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकलकर्मियों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

हादसे के दौरान होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कई लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। हालांकि, जब तक राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था। आग बुझाए जाने के बाद होटल से 7 लोगों के शव बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में दमकल विभाग ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग किस वजह से लगी और होटल में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। फिलहाल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Our Best Partners: godkendte online casinoer hyviä käyttäjänimiä pikakasino suomi pnp casino pay n play casinot কেরেজি টাইম https://luckyjetslots.com/tr/ new casino brite kotiutus verovapaat kasinot ilman rekisteröitymistä
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments