पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने आज अपना औपचारिक इस्तीफा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को साैंप दिया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है। वड़िंग के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने करीब साढ़े चार साल के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां हैं, इन चुनौतियों से किस तरह लड़ना है और पार्टी की ताकत कहां है, इस पर राहुल के साथ विस्तार से चर्चा हुई।
राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्टी लेनी चाहिए।


