कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सभी दल 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। रैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई जाएगी। अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी इस रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है।
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रैली के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “ज्ञानू को जाना ही होगा! कॉकरोच जनता पार्टी INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली का समर्थन करती है। देश सबसे ऊपर है।” दीपके ने पोस्ट के साथ एक पत्र भी साझा किया, जिसमें रैली को समर्थन देने के कारण बताए गए हैं।
पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने भी दीपके की पोस्ट को रीपोस्ट किया। सौरभ दास ने लिखा कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन की विरोध रैली का समर्थन करती है और न्याय व जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। वहीं, आशुतोष रांका ने कहा कि CJP उन सभी प्रयासों का समर्थन करेगी, जो अधिक लोकतांत्रिक और जवाबदेह भारत के उसके एजेंडे के अनुरूप हैं।


