Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब सरकार 3 फरवरी को जि़ला पठानकोट के चमरौर (मिन्नी गोआ) में...

पंजाब सरकार 3 फरवरी को जि़ला पठानकोट के चमरौर (मिन्नी गोआ) में करवाएगी प्रवासी भारतीय मिलनी: कुलदीप सिंह धालीवाल

पंजाब सरकार 3 फरवरी को जि़ला पठानकोट के चमरौर (मिन्नी गोआ) में प्रवासी भारतीय मिलनी करवाई जायेगी। इस मिलनी में पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर आदि जिलों के प्रवासियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 3 फरवरी को होने जा रही मिलनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान द्वारा किया जायेगा।

स. धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मिन्नी गोआ में होने वाले इस एन.आर.आई. मिलनी सम्बन्धी सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं, और जि़ला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलनी सम्बन्धी सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें भी की गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मिलनी में पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों की मुश्किलें सुनकर उनके मसले हल किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस एन.आर.आई. मिलनी में जहाँ प्रवासी भारतीयों की मुश्किलें हल की जाएंगी, वहीं साथ ही उनको पंजाब की प्राकृतिक सुन्दरता के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

स. धालीवाल ने राज्य से सम्बन्धित प्रवासी भारतीयों से अपील की है कि वह 3 फरवरी को जि़ला पठानकोट के चमरौर (मिन्नी गोआ) में पहुँच कर प्रवासी भारतीय मिलनी में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही प्रवासी भारतीयों की सेवा में उपस्थित है।

Partners: lemon casino lemon casino verde casino nine casino lemon casino 4 io lemon casino https://ninekasyno.com/ winnerz lemon casino https://posido-fi.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments