Monday, March 23, 2026
Google search engine
Homepunjabरोडवेज बसों में 52 सवारियों को बैठाने की पाबंदी हटी, आठ फरवरी...

रोडवेज बसों में 52 सवारियों को बैठाने की पाबंदी हटी, आठ फरवरी को सीएम के साथ होगी यूनियन की बैठक

पंजाब परिवहन के मुलाजिम सरकारी बसों में 52 से अधिक सवारियां नहीं ले जाने पर अड़े हुए थे। हालांकि रविवार को यूनियन ने आम लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सुबह व शाम के भीड़भाड़ वाले समय में सरकारी बसों में अतिरिक्त सवारियां ले जाने का फैसला किया था।

Restrictions imposed by Punjab Roadways Union regarding seating of 52 passengers withdrawn

पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यूनियन की ओर से 52 सवारियों को बैठने संबंधित लगाई गई पाबंदी एवं नियमों को वापस ले लिया गया है। यूनियन के पदाधिकारी ने सोमवार को पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पनबस और पीआरटीसी यूनियन के पदाधिकारी शामिल थे।

मीटिंग में अधिकारियों की ओर से यूनियन पदाधिकारी को यह आश्वासन दिया गया की 8 फरवरी को उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी बैठक होगी। इस आश्वासन पर यूनियन ने 52 सवारियों को बैठने संबंधी लगाई गई पाबंदी के फैसले को वापस ले लिया है।

यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एंड रन कानून व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बसों में 52 से अधिक सवारियों के बैठाने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभागीय अधिकारियों ने यूनियन से मीटिंग करते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया कि 8 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाते हुए उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, इसके चलते यूनियन ने 52 सवारियों वाली पाबंदी को हटा दिया है।

सोमवार को ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ यूनियन के पदाधिकारी की हुई बैठक में यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों शामिल रहे। इस दौरान यूनियन की ओर से नई ट्रांसपोर्ट नीति के तहत चालकों और ट्रांसपोर्टर पर नियमों के तहत बनी करवाई नियम में संशोधन किया जाना चाहिए इसके अलावा यूनियन ने मांग की कि जिन 400 कच्चे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है उन्हें दोबारा विभाग में रखा जाए।

Partners: top zimpler online casinos luckster casino trustly op mikä on paypal casino ohne deutsche lizenz casino uden licens wat is neteller online casino uden rofus gioco book of ra sweet bonanza gratis
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments