Monday, March 23, 2026
Google search engine
Homeक्राइमआधी रात पूर्व प्रेमिका के घर पहुंचा युवक: लड़के को देखकर निकली...

आधी रात पूर्व प्रेमिका के घर पहुंचा युवक: लड़के को देखकर निकली चीख, फिर आरोपी ने खेला खूनी खेल, मची चीख-पुकार

इतना ही नहीं आरोपी ने लातों-घूंसों से भी हमला किया। इस बीच पुलिस वहां पहुंची। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Ex boyfriend attacks girl family in Delhi s Sarai Rohilla

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में प्रेमिका से बदला लेने के लिए एक युवक उसके घर पहुंच गया। आरोपी सीढ़ी लगाकर घर में घुसा तो वह गलती से प्रेमिका की मां के कमरे में घुस गया। शोर मचाने पर प्रेमिका का पति भी वहां पहुंच गया। आरोपी को काबू करने का प्रयास किया तो उसने प्रेमिका की मां व पति को चाकू मार दिया। हमले के दौरान आरोपी ने प्रेेमिका के साथ मारपीट की।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुरुग्राम निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मनीष की पूर्व दोस्त परिवार के साथ सराय रोहिल्ला इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा दो बच्चे, मां व छोटी बहन है। पीड़िता की करीब चार साल पहले मनीष से दोस्ती थी।
शादी के बाद पीड़िता ने दोस्त खत्म कर मनीष से बातचीत भी कर दी। शुक्रवार आधी रात को मनीष पीड़िता के घर पहुंचा। उसके पास चाकू था। उसने सीढ़ी लगाई और पहली मंजिल से कमरे में दाखिल हुआ। वहां प्रेमिका की मां सो रही थी। मनीष को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भागा और प्रेमिका के कमरे में घुस गया। वहां महिला पति व बच्चों के साथ रही थी। शोर शराबा होने पर परिवार की आंख खुल गई।
महिला के पति ने आरोपी मनीष को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू निकाल निकालकर पति पर हमला कर दिया। इस दौरान मां भी चाकू मार दिया। प्रेमिका वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारने का प्रयास किया। बाद में लातों-घूंसों से हमला कर दिया। इस बीच पुलिस वहां पहुंची। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Partners: https://legzo77.com/ stelario nine casino https://lemoncasinode.com/ lemon casino https://ninekasyno.com/ lemon casino lemon casino stelario lemon casino 20
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments