Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे...

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा शुरू किये गए पोडकास्ट का दूसरा एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों ( फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान-2024 में ‘इस बार 70 पार के लक्ष्य’ को प्राप्त करने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे विस्तृत जानकारी दी है।

सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘इस बार 70 पार’ का लक्ष्य निश्चित किया गया है, जिसको प्राप्त करने के लिए सभी जिलों में बड़े स्तर पर जागरूकता मुहिमें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मुहिमों के दौरान वोटरों को बिना किसी दबाव और निष्पक्ष तरीके के साथ वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे लोकंततर के इस सबसे बड़े त्योहार में उनकी भागीदारी को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने मतदान में नौजवान वोटरों की भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए सोशल मीडिया पर चलाईं जा रही विशेष मुहिमों का भी ज़िक्र किया।

सिबिन सी ने पोडकास्ट में इस बार वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे बहुत स्पष्ट तरीके से बताया है और वोटरों की सुविधा के लिए किये गए प्रबंधों पर भी रौशनी डाली है। ज़िक्रयोग्य है कि पोडकास्ट के पहले एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सी- विज़ल एप्लीकेशन के बारे जानकारी दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments