Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homedelhiआज से बुधवार तक लू का रेड अलर्ट, बढ़ सकता है पारा;...

आज से बुधवार तक लू का रेड अलर्ट, बढ़ सकता है पारा; जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी।

राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

हर दिन गर्मी का सितम बढ़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद रहे। इससे स्थानीय इलाकों से लेकर मुख्य सड़कें वीरान दिखीं। पर्यटन स्थल व बाजारों में भी लोगों की संख्या बहुत ही कम रही। दोपहर से पहले ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। जो लोग बाहर थे, वह छाया की तलाश में दिखे। सुबह से ही गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान  27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 62 फीसदी रहा।

सोमवार से लू का रेड अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान साफ रहेगा इससे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है, तो कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनेगी। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मुंगेशपुर में 48 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि नजफगढ़ इलाके में 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 47.8, पूसा में 46.8, आया नगर में 46.3, पालम में 46.1 व रिज में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

पिछले कुछ वर्ष के आंकड़े

2015 —- 45.5 डिग्री सेल्सियस
2016 —- 39 डिग्री सेल्सियस
2017 —- 41 डिग्री सेल्सियस
2018 —- 44 डिग्री सेल्सियस
2019 —- 37 डिग्री सेल्सियस
2020 —- 44 डिग्री सेल्सियस
2021 —- 39.4 डिग्री सेल्सियस
2022 —- 34.4 डिग्री सेल्सियस
2023 —- 36.9 डिग्री सेल्सियस
मध्यम श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति बढ़ने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 247 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 227, फरीदाबाद में 210, गुरुग्राम में 144 व गाजियाबाद में 166 एक्यूआई दर्ज किया।
Partners: amunra casino lemon casinozer lemon casino https://wazambaitalia.com/ lemon casino https://lemoncasino77.com/ lemon casino 20 free spins casinozer amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments