Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabअनुसूचित जाति के 6314 लाभपात्रियों को 32.20 करोड़ रुपए जारी: डा. बलजीत...

अनुसूचित जाति के 6314 लाभपात्रियों को 32.20 करोड़ रुपए जारी: डा. बलजीत कौर

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए लगातार कार्यशील है। आशीर्वाद फार अनुसूचित जातियों योजना अधीन साल 2023- 24 के अनुसूचित जाति के कुल 6314 लाभपात्रियों को 32.20 करोड़ रुपए की राशि साल 2024- 25 के बजट उपबंध में से जारी की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बरनाला, फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मलेरकोटला, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, संगरूर और तरनतारन जिलों के अनुसूचित जातियों के 6314 लाभपात्रियों के लिए 32.20 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि में साल 2023- 24 दौरान अनुसूचित जातियों के आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 6314 लाभपात्रियों को कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि ज़िला बरनाला के 01, फरीदकोट के 482, गुरदासपुर के 757, होशियारपुर के 1356, मलेरकोटला के 253, मोगा के 817, श्री मुक्तसर साहिब के 935, संगरूर के 854 और तरनतारन के 859 लाभपात्रियों को कवर किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे का हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर परिवार से संबंध रखता हो और परिवार की सभी साधन से सालाना आमदन 32,790 रुपए से कम हो, ऐसे परिवारों की दो बेटियाँ इस योजना का लाभ लेने के योग्य है।

डा. बलजीत कौर ने आगे बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ीं श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभपात्रियों के बैंक खातों में की जाती है।

Partners: wazamba https://lemoncasino77.com/ win casino unique verde casino nine casino kody promocyjne 2024 nine casino lemon casino https://es-wazamba.com/ https://lemoncasino77.com/ legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments