Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homepunjabविजीलैंस ब्यूरो ने एसबीआई के सहायक मैनेजर को 10,000 रुपए की रिश्वत...

विजीलैंस ब्यूरो ने एसबीआई के सहायक मैनेजर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते किया काबू

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाए अभियान दौरान मंगलवार को फाजिल्का जिले के अबोहर कस्बे में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया ( एसबीआई) की शाखा में तैनात सहायक मैनेजर सुनील कुमार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को फाजिल्का जिले के गाँव बहाववाला के निवासी सुखपाल सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उसने अपनी मृतक का दावा अप्लाई किया हुआ है और इस बारे बीमा कंपनी को बीमा दावा वैरीफिकेशन भेजने के लिए उक्त सहायक बैंक मैनेजर ने 12,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है।
वक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिस में आरोपी बैंक मैनेजर को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से रिश्वत के पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए लेती रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंधी आरोपी ख़िलाफ़ विजीलैंस ब्यौरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे वाली कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments