Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabफिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर पकड़ी साढ़े 19 लाख की नकदी,...

फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर पकड़ी साढ़े 19 लाख की नकदी, फिरोजपुर कैंट कार सवार गिरफ्तार

फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर कार सवारों से भारी नकदी बरामद की। जब कार सवारों से पूछताछ की गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

Phillaur police in Jalandhar recovered huge amount of cash from car stopped check post

जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर रोकी गई एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह रकम साढ़े 19 लाख से अधिक की बताई जा रही है। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने हाईटेक नाका पर एक सफेद वैगनर (पीबी 05 एआर 0472) कार को रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान इसमें एक किट बैग मिला।

पुलिस ने बताया कि जब उस किट बैग को खोला गया तो उसमें से 19,50,455 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि कार चालक ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र जैलाश चंद निवासी फिरोजपुर कैंट और साथी अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट और दीपक कोहली पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट बताया। जब पुलिस ने उनसे भारी नकदी होने के बारे में व्यक्तियों से पूछताछ की तो मौके पर व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इसके बाद थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी आयकर अधिकारी टीपी सिंह को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आयकर अधिकारी टीपी सिंह ने उन्हें पैसों को अपने कब्जे में लेने और साथ ही आयकर कार्यालय के एक अधिकारी को जल्द उनके पास भेजने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने कैश को कब्जे में ले लिया और कार सवारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि नकदी कहां से लेकर आए हैं।

Partners: wazamba lemon casino lemon casino lemon casino lemon casino https://verdecasinolt.com/ https://smokace-de.com/ nine casino avis amunra casinolygreek
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments