Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabलोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा एसडीएम्ज और डीआरओज के साथ...

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा एसडीएम्ज और डीआरओज के साथ बैठक; राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की

पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां राज्य भर के उप मंडल मजिस्ट्रेटों (एसडीएम्ज) और जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओज) के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की।

तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक के दौरान, लोक निर्माण मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रियांक भारती,चीफ इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग, पंजाब पी.डब्ल्यू.डी. (बी.एंड.आर.) श्री जे.एस. तुंग और एन.एच.ए.आई., चंडीगढ़ के आर.ओ. श्री विपनेश शर्मा के साथ चल रहे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए रणनीति पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम्ज को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों का जल्द समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि भूमि मालिकों को उचित मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि यह समीक्षा बैठक जल्द ही बुलाई जाने वाली अगली बैठक के दौरान प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए एक बेंचमार्क के रूप में काम करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने उन अधिकारियों के प्रदर्शन की भी सराहना की जिन्होंने समर्पण और परियोजनाओं को शीघ्र लागू करने की प्रतिबद्धता के तहत भूमि अधिग्रहण में शून्य लंबित मामलों की स्थिति प्राप्त की है। उन्होंने अन्य अधिकारियों को इन अधिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एसडीएम्ज और डीआरओज ने लोक निर्माण मंत्री को अधिग्रहित की गई भूमि की राशि इसके मालिकों को सौंपने के बारे में मौजूदा स्थिति और जहां कहीं भी भूमि मालिकों को अपनी भूमि का कब्जा राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं के लिए देने के लिए राजी करने की आवश्यकता है, के बारे में चल रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को यह भी बताया कि भूमि मालिकों को इन परियोजनाओं के लिए भूमि देने के लिए तैयार करने के लिए गांवों में शिविर लगाने, भूमि मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी चिंताओं को दूर करने और इस संबंध में किए जा रहे अन्य प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

बैठक का समापन करते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने और राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से संपर्क बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की सफलता निस्संदेह इन परियोजनाओं को निर्बाध रूप से लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे पंजाब के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Partners: online gambling sites that accept zimpler casinos mit skrill malta casino udenlandske casinoer zimpler casino neteller casino deposit nya casinon utan licens med trustly hvad står rofus for euteller henkilökohtainen pin-koodi trustly finland
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments