Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabनायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को विजीलैंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत...

नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को विजीलैंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरुवार को नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के पद पर तैनात गुरबख्श सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धनौला पुराना, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर निवासी अर्पण सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी (रजिस्ट्री क्लर्क) ने शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि के इंतकाल में उसके पिता का नाम सही करने के लिए 30,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी क्लर्क इस काम के लिए पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपये पहले ही ले चुका था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच के दौरान नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Partners: https://legzo77.com/ lemon casino stelario f1 casino amunra stelario verde casino lemon casino stelario nine casino 25
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments