Sunday, April 26, 2026
Google search engine
Homepunjabलाल चंद कटारूचक ने पेरिस ओलंपिक्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के...

लाल चंद कटारूचक ने पेरिस ओलंपिक्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पेरिस ओलंपिक्स में पूल ‘बी’ के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

मंत्री ने कहा कि 52 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में हराया है। इससे पहले भारत ने 1972 म्यूनिख ओलंपिक्स के दौरान ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

भारतीय टीम को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम इस बार भी पदक जरूर जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि आज के मैच में अभिषेक ने 12वें मिनट में गोल किया जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम क्रेग ने 25वें मिनट में और ब्लेक गॉवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया।

गौरतलब है कि इस समय भारत अपने पूल बी में दूसरे स्थान पर है।

Partners: casinozer nine casino https://f1casinode.com/ https://fr-casinozer.com/ lemon casino https://legzo77.com/ https://legzo77.com/ nine casino https://amunra-gr.com/ https://stelario-de.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments