Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homelatest NewsPunjab Government का बड़ा फैसला; लोहड़ी बंपर लॉटरी की इनामी राशि हुआ...

Punjab Government का बड़ा फैसला; लोहड़ी बंपर लॉटरी की इनामी राशि हुआ बदलाव

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए साथ-साथ राज्य के लोगों की खुशी का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इसी के तहत मान सरकार की तरफ से राज्य के फेमस ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ के पुरस्कार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है।

दरअसल, लोहड़ी बंपर लॉटरी के इनाम की राशि को बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा खुद पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने की है। उन्होंने बताया कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर कुल 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह रणनीतिक कदम बाकी राज्यों की लॉटरी को कड़ा कॉम्पिटिशन के साथ-साथ राज्य के विकास में योगदान भी देगा। वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने और पंजाब के लॉटरी बाजार को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025’ राज्य के लोगों को दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह न केवल महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने का मौका देती है, बल्कि इन सरकारी लॉटरी से प्राप्त राजस्व सीधे विकास प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाता है जिससे राज्य के सभी लोगों को लाभ होता है।

रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका

वित्त मंत्री ने पुरस्कारों की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 500 ​​रुपये के इस लॉटरी टिकट में रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका है। इसमें पहला पुरस्कार 10 करोड़ रुपये का है, वहीं दूसरा पुरस्कार 1 करोड़ रुपये का है और तीसरा पुरस्कार 50 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के तहत कुल 68,819 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी कुल पुरस्कार राशि 23,47,90,000 रुपये है।

Partners: lemon casino czy legalne nine. casino nine casino https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasino77.com/ lemon casino https://lemoncasinode.com/ verde casino https://legzo77.com/ legzo
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments