Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homedelhiआरोपी निकिता सिंघानिया और उसके मां-भाई को मिली जमानत, जानिये AI इंजीनियर...

आरोपी निकिता सिंघानिया और उसके मां-भाई को मिली जमानत, जानिये AI इंजीनियर के साथ क्या हुआ था

नई दिल्ली। बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इंजीनियर अतुल सुभाष का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था।

वीडियो में अतुल सुभाष ने निकिता और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुये लंबी अवधि का एक वीडियो बनाया था उसके बाद आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने 27 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था।

न्यायिक हिरासत में पहुंचने के बाद निकिता, निशा और अनुराग सिंघानिया ने अपने वकील के जरिये कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिसके बाद सिटी सिविल कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी है।

इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और रुपये की वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुये करीब डेढ़ घंटे अवधि का वीडियो बनाया था। इसी वीडियो में आत्महत्या की पूरी वजह बताई थी। जिसके बाद यह केस देश का बहुचर्चित केस बन गया था।

Partners: casinoly legzo lemon casino https://lemoncasino77.com/ https://ninecasinoit.com/ nine casino stelario smokace https://fr-uniquecasino.com/ stelario
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments