Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homelatest NewsPunjab News: अपने ही घर पर गोलियां चलाने वाले Shiv Sena leader...

Punjab News: अपने ही घर पर गोलियां चलाने वाले Shiv Sena leader Ashwani Kukku गिरफ्तार, police सुरक्षा के लिए रची थी साजिश

 तरनतारन।
पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर गोलियां चलवाने वाले शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार कुकू को थाना सिटी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पार्टी नेता अवनजीत बेदी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
एसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि अश्विनी कुमार कुक्कू पुलिस को शिकायत कर बताया था कि वीरवार को अज्ञात लोगों ने उसके घर पर गोलियां चलाई हैं। उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

मांगी जा रही एक करोड़ की फिरौती

पुलिस शिकायत में उन्होंने बताया था कि सुबह-सुबह उनके घर पर फायरिंग की गई। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर किए गए। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया था कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं।

घर के बाहर दागी गईं तीन गोलियां

मौके पर डीएसपी पहुंचकर मामले की जांच शुरू की, इस दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपनी ही पार्टी के नेता अवनजीत बेदी के साथ मिलकर साजिश रची थी। योजना के तहत सुबह करीब 4:30 बजे घर के बाहर तीन गोलियां दागी गईं।

डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद अश्विनी कुमार कुक्कू व अवनजीत बेदी को शुक्रवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश आगे बढ़ाई जाएगी।

पेट्रोल बम फेंकने के मामले में चार गिरफ्तार

वहीं, इससे पहले शिवसेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा था कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे।

Partners: lemon casino https://fr-casinozer.com/ https://ninekasyno.com/ https://smokace-de.com/ f1 casino nine casino hillo casino kotiutus https://ninecasinoceske.com/ lemon casino unique casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments