Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homedelhiआप ने बनाई अलग वेबसाइट, अपलोड किए फॉर्म 17सी; जानें क्या होता...

आप ने बनाई अलग वेबसाइट, अपलोड किए फॉर्म 17सी; जानें क्या होता है इसमें

यह पहली बार है कि जब किसी राजनीतिक दल ने फॉर्म 17-सी अलग वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतगणना से पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने एक्स पर दावा किया कि चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17-सी और हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में आप ने दावा कर एक वेबसाइट बनाई है, जिस पर हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।

यह पहली बार है कि जब किसी राजनीतिक दल ने फॉर्म 17-सी अलग वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिनभर में हर विधानसभा और हर बूथ का डाटा सूचीबद्ध कर पेश करेंगे, ताकि हर मतदाता तक इसकी जानकारी तक पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के हित में करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि जो काम चुनाव आयोग नहीं कर पाया वह केजरीवाल ने कर दिया। इतना गणित तो 10वीं के छात्र को भी आता है कि वह तीन घंटे में जोड़कर बता सकता है कि दिल्ली में कुल कितने वोट पड़े हैं। आखिर चुनाव आयोग फॉर्म 17-सी अपलोड क्यों नहीं कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments