दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। विधानसभा सत्र के दौरान आप विधायकों को सदन में घुसने देने के मुद्दे पर उन्होंने यह चिट्ठी लिखी है। इसे पहले नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा था।
आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा कि विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ अन्याय हुआ है। उनका कहना है कि विपक्ष के विधायकों को सदन के बाहर रोकना लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष को जय भीम के नारे लगाने पर सदन से बाहर किया गया। भाजपा के विधायक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे, उन्हें सदन में बैठने दिया गया।


