Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली के कई इलाकों में बारिश, हल्की हवाओं से ठंडक का अहसास;...

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, हल्की हवाओं से ठंडक का अहसास; मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में दस्तक देने जा रहा है। इसका ज्यादा असर पहाड़ों में ही देखने को मिलेगा। इसका हल्का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश ने एक बार फिर से हल्की ठंडक का अहसास करा दिया है। दो दिन पहले गर्मी का अहसास कर रहे लोगों के लिए कल और आज सवेरे से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों के छाए रहने और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने गर्मी के अहसास को कम कर दिया। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा ही रहा। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में दस्तक देने जा रहा है। इसका ज्यादा असर पहाड़ों में ही देखने को मिलेगा। इसका हल्का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा। विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अभी जो तापमान 15-19 डिग्री के बीच चल रहा है वह 13-15 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

फरवरी में औसत तापमान 26.7 डिग्री किया दर्ज
दिल्ली में फरवरी के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह न्यूनतम तापमान आठ साल में सबसे अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वर्ष 2024 में 9.3, 2023 में 11.2, 2022 में 10.2, 2021 में 10.3, 2020 में 9.9, 2019 में 10.6, 2018 में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 2017 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अमूमन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

Partners: sportuna winnerz kasino https://smokace-de.com/ smokace lemon casino https://verdecasinolt.com/ https://lemoncasino77.com/ https://smokace-de.com/ https://verdecasinoitalia.com/ https://fr-casinozer.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments