Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homepunjabमालविंदर सिंह जग्गी को सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर लोक संपर्क विभाग...

मालविंदर सिंह जग्गी को सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर लोक संपर्क विभाग द्वारा भावभीनी विदाई

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी स मालविंदर सिंह जग्गी को उनकी सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री जग्गी 31 मार्च 2025 को 33 वर्षों की शानदार सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 1992 में पी.सी.एस. सिविल अधिकारी के रूप में अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत की और 2005 में आई.ए.एस. अधिकारी बने।

पंजाब भवन में आयोजित सरल लेकिन प्रभावशाली समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए श्री जग्गी के व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने उन्हें एक कुशल और समर्पित अधिकारी बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए स जग्गी ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब में काम करके उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस विभाग के अधिकारी हमेशा अपने कर्तव्यों के लिए तत्पर रहते हैं, जो बहुत कम विभागों में देखने को मिलता है। उन्होंने कामना की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण भावना के साथ कार्य करता रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. (मीडिया) आदिल आज़मी ने कहा कि उन्हें श्री जग्गी से बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने श्री जग्गी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे देश और प्रदेश के लोगों के लिए भविष्य में भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

विभाग के निदेशक विमल कुमार सेतिया ने कहा कि श्री जग्गी ने अपने जीवन में सदैव ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और उन्होंने हमें हमेशा यह सिखाया है कि कैसे कठिनाइयों को पार करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। उन्होंने फरीदकोट में श्री जग्गी के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया।

अतिरिक्त निदेशक (प्रबंधन) संदीप सिंह गढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जग्गी के साथ काम करना उनका सौभाग्य रहा। उनके साथ कार्य करते हुए अहसास हुआ कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है और आगे बढ़ते हुए नए लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जाए।

अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया ने कहा कि श्री जग्गी ने विभाग के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया को पूरी तरह अपनाने में सफलता मिली।

अतिरिक्त निदेशक हरजीत सिंह गरेवाल ने श्री जग्गी के प्रशासनिक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि विभाग उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रीतकंवल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और उप निदेशक मनविंदर सिंह ने औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि श्री जग्गी के कार्यकाल के दौरान विभाग ने नई ऊँचाइयों को छुआ और जो कार्य असंभव लगते थे, उन्हें संभव कर दिखाया।

इस मौके पर विभाग की ओर से श्री जग्गी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लोक संपर्क अधिकारी नवदीप सिंह गिल ने किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निदेशक (कम्युनिकेशन) अनिल कुमार सैनी, विभाग के डी.सी.एफ.ए., सभी लोक संपर्क एवं सहायक लोक संपर्क अधिकारी, सुपरिंटेंडेंट, सेक्शन ऑफिसर सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments