Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homepunjabमीत हेयर ने संसद में हॉकी के मक्का गाँव संसारपुर का मुद्दा...

मीत हेयर ने संसद में हॉकी के मक्का गाँव संसारपुर का मुद्दा उठाया

संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद के शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गाँव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गाँव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह गाँव अब भी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड से वंचित है।

मीत हेयर ने कहा कि संसारपुर ने अब तक 14 हॉकी ओलंपियन दिए हैं और ओलंपिक में कुल सात पदक जीते हैं, जिनमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। 1975 में भारत के लिए इकलौता विश्व कप जीतने वाले अजीत पाल सिंह भी संसारपुर से थे। इस गाँव के सभी ओलंपियन एक ही गली में रहते थे और सभी ही कुलार थे।

मीत हेयर ने कहा कि 1976 के बाद से संसारपुर से भारत के लिए एक भी ओलंपियन नहीं आया, क्योंकि उसी समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाने लगी। उन्होंने बताया कि संसारपुर गाँव जालंधर छावनी के पास स्थित है, जहां गाँव के पास खेल मैदान के लिए ज़मीन नहीं है। घास के मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए सेना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो यह एन.ओ.सी. दी गई और न ही सेना की ओर से अपने स्तर पर एस्ट्रोटर्फ लगाई गई।

मीत हेयर ने भारत सरकार के गृह मंत्री, खेल मंत्री और अनुराग ठाकुर से अपील की कि संसारपुर के हॉकी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सेना के साथ उठाया जाए और वहाँ हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार किया जाए।
——

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments