Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homedelhiप्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क 8 से 10 राउंड...

प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क 8 से 10 राउंड फायरिंग; गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिम विहार इलाके में एक कार सवार शख्स के ऊपर गोली चलाने की वारदात सामने आई है। बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले का प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चलीं गोलियां
वहीं दूसरी तरफ बीते रात दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची।

मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments