Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeपंजाबपंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्कर से जुड़े एक नशा तस्कर को...

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्कर से जुड़े एक नशा तस्कर को अमृतसर से काबू; 18 किलो हेरोइन बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के दौरान सीमा पार से हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान हीरा सिंह उर्फ हीरा, निवासी गांव खैरा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन की भारी खेप बरामद करने के साथ-साथ उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (पी बी 02 बी डबल्यू 7803) भी जब्त की है, जिसे वह चला रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हीरा सिंह और उसका साथी, जिसकी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किद्दा, निवासी गांव दाऊके, अमृतसर के रूप में हुई है, पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर बिल्ला के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि तस्कर बिल्ला पिछले साल से सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेपें भारत भेज रहा था।

डीजीपी ने कहा कि आरोपी कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में पिछली कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर ने बताया कि एएनटीएफ बॉर्डर रेंज अमृतसर की पुलिस टीमों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि आरोपी हीरा सिंह और कुलविंदर सिंह नामक तस्कर पिछले साल से पाकिस्तान आधारित तस्करों से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेपें प्राप्त कर रहे थे।

प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी एएनटीएफ अमृतसर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी हीरा सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल से अपने घर से निकल रहा था। उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से 12 पैकेट हेरोइन (प्रत्येक का वजन 1.5 किलो) कुल 18 किलो 227 ग्राम बरामद की है।

एडीजीपी ने कहा कि हेरोइन सप्लाई की श्रृंखला को तोड़ने के लिए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में एसएएस नगर स्थित एएनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 94 दिनांक 10.04.2025 दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments