दिल्ली में महिलाओं की समस्याओं को सीधे उनके पास पहुंचकर हल करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘’राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें सीएम ने कहा कि इस जनसुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रशासन राष्ट्रीय महिला आयोग का पूरा साथ देगा।
दिल्ली सरकार महिलाओं की हर समस्या को हल करने और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की पांच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई के उद्घाटन के मौके पर कहीं। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं।