Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में संभावित आतंकवादी हमला टला, एस. बी. एस. नगर से पाक-आई....

पंजाब में संभावित आतंकवादी हमला टला, एस. बी. एस. नगर से पाक-आई. एस. आई. से सम्बन्धित आतंकवादी हार्डवेयर बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान पाकिस्तान के आईएसआई-समर्थित आतंकवादी नैट्टवर्कों को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल ( एस. एस. ओ. सी.) अमृतसर और केंद्रीय एजेंसी ने ख़ुफ़िया आपरेशन के अंतर्गत एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास के सुनसान जंगली क्षेत्र में आतंकवादी हार्डवेयर का एक बड़ा ज़ख़ीरा बरामद किया। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को यहाँ दी।

बरामद किये गए आतंकवादी हार्डवेयर में दो रॉकेट परोपैलड ग्रेनेड (आरपीजी), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पाँच पी – 86 हैड ग्रेनेड और सहायक उपकरणों समेत एक वायरलैस सैट शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद की गई खेप को गुर्गों ने जानबुझ कर राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था में दहशत फैलाने के लिए छुपाया था। उन्होंने कहा कि जांच में, पाकिस्तान की आई. एस. आई. और सहयोगी आतंकवादी संगठनों द्वारा राज्य में स्लीपर सैलों को फिर सक्रिय करने के संभावित यत्नों का भी संकेत मिला है।

डीजीपी ने कहा कि यह बरामदगियां पाकिस्तान की आईएसआई की तरफ से स्पांसर किये आतंकवादी माड्यूलों के विरुद्ध पंजाब पुलिस की निरंतर कार्यवाही का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस इन खतरों को बेअसर करने और राज्य की शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ वचनबद्ध है।

यह आपरेशन ऐसऐसओसी, अमृतसर की तरफ से अजनाला सैक्टर में भारत- पाकिस्तान सरहद के नज़दीक एक क्षेत्र से आईईडी, हैड ग्रेनेड, आधुनिक हथियार और गोला-बारूद की खेप बरामद करने से कुछ दिन बाद सामने आया है। इसी तरह, तीन हफ़्ते पहले, काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर ने भी एक आरपीजी, दो आईईडी, 2 किलो आरडीएक्स, एक रिमोट कंट्रोल, डैटोनेटरों वाले दो हैड ग्रेनेड, तीन पिस्तौलों के साथ छह मैगज़ीनें और 34 कारतूस समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश किया था।

अन्य विवरण सांझे करते हुए ए. आई. जी., ऐसऐसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने कहा कि कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई विस्फोटक सामग्री को छिपाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनको काबू करने के लिए जांच जारी है।

इस सम्बन्ध में अमृतसर के पुलिस थाना एसएसओसी में हथियार एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 3, 4 और 5 और बीएनएस की धारा 111 और 61( 2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 28 तारीख़ 05. 05. 2025 को केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments