Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabपिछले तीन सालों में तीन से छह नौकरियां पाने वाले युवाओं ने...

पिछले तीन सालों में तीन से छह नौकरियां पाने वाले युवाओं ने भाग्य बदलने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल के दौरान तीन से लेकर छह नौकरियां हासिल करने वाले युवाओं और कई अन्य विभागों में नव-भर्ती हुए युवाओं ने आज मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से मिली नौकरियों ने उनका भाग्य बदल दिया है।

पटियाला की संदीप कौर ने बताया कि भगवंत मान सरकार के शासनकाल में यह उसकी छठी सरकारी नौकरी है। उसने कहा कि राज्य सरकार की मजबूत खेल नीति ने उस जैसे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं, जो वास्तव में सराहनीय है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी लगन और प्रतिबद्धता से निभाएगी।

इस बीच, मोगा से नव-नियुक्त कृषि विकास अधिकारी (ए.डी.ओ.) गुरजीत सिंह ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। कई परीक्षाओं में बैठने के बावजूद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी मां ने उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के अटूट विश्वास और राज्य सरकार द्वारा नौकरियों के लिए अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया को दिया।

इसी तरह, पैरा-ओलंपियन मोहम्मद यासिर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए राज्य सरकार के 13 लाख रुपये प्रदान करने के फैसले को जीवन बदलने वाला बताया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैरा खिलाड़ियों को अन्य एथलीटों के बराबर इनामी राशि सुनिश्चित करने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह उन जैसे एथलीटों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

संगरूर की गीतिका ने युवाओं, खासकर लड़कियों को नौकरियां प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उसने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पारदर्शी तरीके से दी गई नौकरियां महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुत सहायक होंगी।

इनके अलावा, जलालाबाद से ए.डी.ओ. विपिनजोत अरोड़ा ने अपने सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उनकी तीसरी नौकरी है। इससे पहले वे पटवारी की नौकरी की ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं और उन्हें सब इंस्पेक्टर के तौर पर भी नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को सफल होने के लिए कई अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर, बिना किसी शुल्क के और निष्पक्ष तरीके से दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments