Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब पुलिस की शानदार विरासत कायम रखते हुए राज्य को नशा मुक्त...

पंजाब पुलिस की शानदार विरासत कायम रखते हुए राज्य को नशा मुक्त बनाएं: मुख्यमंत्री ने पदोन्नत पी.पी.एस. अधिकारियों को प्रेरित किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (पी.पी.एस) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।

डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) से पदोन्नत होकर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.पी.) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल है और इसे राज्य से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय भी जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे है और पुलिस बल इस मिशन में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने अधिकारियों से “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम की शानदार सफलता सुनिश्चित करने की अपील की और जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को नशों के चंगुल से बचाना समय की मांग है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी सार्वजनिक सेवा के प्रति उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।

Partners: https://amunra-gr.com/ https://uniquecasinoes.com/ legzo nine casino lemon casino legzo no deposit bonus codes https://ninecasinoespanol.com/ casinozer librabet lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments