Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homedelhiटिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो हुई खराब, ऑफिस जाने वालों की लगी...

टिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो हुई खराब, ऑफिस जाने वालों की लगी भारी भीड़, 30 मिनट बाद अनाउंसमेंट

दिल्ली के टिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो खराब हो गई। तीस मिनट से इसी स्टेशन पर मेट्रो खड़ी रही। इसके बाद अनाउंसमेंट की गई कि तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो आगे नहीं बढ़ पा रही है।

दिल्ली मेट्रो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहादुरगढ़ से इंद्रलोक के बीच टिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो खराब हो गई। जिसकी वजह से सुबह ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशान हुई। वहीं दिल्ली मेट्रो की ओर से 30 मिनट बाद अनाउंसमेंट की गई।

टिकरी कलां स्टेशन पर 30 मिनट तक आगे नहीं बढ़ी मेट्रो
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के टिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो खराब हो गई, जिसकी वजह से 30 मिनट से इसी स्टेशन पर मेट्रो खड़ी रही। 30 मिनट बाद अनाउंसमेंट की गई कि तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह मेट्रो बहादुरगढ़ से इंद्रलोक जा रही थी।

मेट्रो प्रशासन ने 30 मिनट बाद की घोषणा
दिल्ली मेट्रो की ओर से 30 मिनट बाद घोषणा की गई कि कीर्ति नगर जाने वाले यात्री दूसरे प्लेटफॉर्म पर चले जाएं। सभी यात्री विपरीत दिशा वाले प्लेटफार्म पर पहुंचे। वहां से रॉन्ग साइड वाले ट्रैक पर मेट्रो चली और मुंडका तक पहुंची। मुंडका से मेट्रो ने राइट ट्रैक पकड़ा। तब तक दिल्ली से बहादुरगढ़ वाला ट्रैक रोक दिया गया। जिसके चलते स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments