Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeदेशमुंबई में बारिश का कहर, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा पानी, वर्ली...

मुंबई में बारिश का कहर, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा पानी, वर्ली जाने वाली सेवाएं बंद

बारिश के चलते मुंबई में मेट्रो लाइन 3 पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन आचार्य अत्रे चौक में जलभराव हो गया। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने कहा कि आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो का परिचालन स्थगित कर दिया गया।

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद मुंबई पानी-पानी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। हालात यह हैं कि मुंबई में सड़कों पर जलभराव है। वहीं अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भी पानी भर गया है। इसके बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने कहा कि अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन आचार्य अत्रे चौक में पानी भरने के बाद सेवाओं का संचालन बंद किया गया है

इसके अलावा मेट्रो स्टेशन में जलभराव होने के चलते 33 किमी लंबे कोलाबा-बीकेसी-आरेजेवीएलआर अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण की गुणवत्ता और मानसून की तैयारियों को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। एमएमआरसी ने कहा कि अचानक तेज बारिश के कारण डॉ. एनी बेसेंट रोड पर आचार्य अत्रे चौक स्टेशन के निर्माणाधीन प्रवेश/निकास द्वार से जलभराव हो गया। यहां बनी आरसीसी दीवार अचानक पानी के प्रवेश के कारण ढह गई। एहतियाती उपाय के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए वर्ली और आचार्य अत्रे चौक के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments